इटावा औरैया, अगस्त 12 -- इटावा। विश्व हाथी दिवस पर इटावा सफारी पार्क के "मनन सभागार" में एक जागरूकता सह संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सफारी पार्क के कर्मचारियों के अतिरिक्त पं. दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान, मथुरा के 11 इंटर्न्स ने भी प्रतिभाग किया। सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. आरपी पाण्डेय ने हाथी संरक्षण पर अपने विचार साझा किए। बायोलॉजिस्ट श्री बीएन सिंह ने हाथियों से जुड़े कई रोचक तथ्यों की जानकारी दी गई। निदेशक इटावा सफारी पार्क डा अनिल पटेल ने हाथी बचाव अभियान और मानव-हाथी संघर्ष से जुड़ी कुछ रोचक स्मृतियों को साझा किया गया। प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के सह अस्तित्व व संरक्षण पर विशेष बल दिया । यह भी पढ़ें- Bokaro News: अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस पर संत मैरीज़ नर्सरी स्कूल में विशेष...