इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। इटावा सफारी पार्क में सफारी पार्क के अधिकारियों, कर्मचारियों, माय भारत संस्थान के प्रतिनिधियों व छात्रों ने पौधारोपण किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। माय भारत की उप निदेशक सोनिका चन्द्रा ने कहा कि पर्यावरण जागरूकता के लिए संयुक्त राष्ट्र की ओर से मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का बड़ा आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करना है। वृक्षो की हमारे लिये उपयोगिता के साथ साथ यह भी बताया गया कि किस प्रकार के पौधे का उपयोग हमें कहां करना चाहिए। यह भी पढ़ें- संयुक्त जिला अस्पताल में मां के नाम से किया गया पौधरोपण समाजसेविका अंजनी पटेल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पर्यावर...