इटावा औरैया, सितम्बर 10 -- इटावा। सफारी पार्क के स्टाफ ने छोटी सिल्ही बत्तख नामक पक्षी के 8 चूजों के साथ दोनों व्यस्क नर, मादा पक्षी का रेस्क्यू करके उन्हे जीवनदान दिया है। अब यह सभी सफारी पार्क में वहां के स्टाफ के संरक्षण में हैं। सफारी के डायरेक्टर डा. अनिल पटेल ने बताया कि सफारी पार्क को जिले में गौरैया संरक्षक के रुप में पहचान बनाने वाली डा. सुनीता यादव ने इस संबंध में सूचना दी। इस पर सफारी पार्क के वनरक्षक आकाश बाबू के साथ आशीष व आदर्श ने धैर्य और सूझ बूझ से छोटी सिल्ही बत्तख नामक पक्षी के 8 चूजों के साथ दोनों व्यस्क नर व मादा पक्षी को रेस्क्यू कर सफारी पार्क में रिलीज किया। उन्होेने बताया कि सफारी नियोनेटल सेंटर में वर्तमान में 2 लेपर्ड शावकों का हैंड रेयरिंग किया जा रहा है। इसके क्राल में नीलगाय के एक बच्चे को भी पाला जा रहा है जि...