रांची, अप्रैल 8 -- रांची। मरहबा ह्यूमन सोसाइटी द्वारा 11 अप्रैल को कर्बला चौक स्थित सफायर हाइट्स में हज ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें ट्रेनर हाजी कैसर आलम हज यात्रियों को हज के तमाम अरकान (नियमों) और मदीना की फजीलत की विस्तार से जानकारी देंगे। सचिव नेहाल अहमद ने बताया कि कैंप में पांच दिनों के अरकान का तफसील से प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिलाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर बैठने का अलग से प्रबंध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.