गुड़गांव, अगस्त 30 -- गुरुग्राम, संवाददाता। जिले के स्कूलों में अब केवल साफ-सफाई व्यवस्था के आधार पर ही स्कूल को अच्छा नहीं माना जाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों की स्वच्छ आदतों को भी रेटिंग का हिस्सा बनाया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026-27 की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत स्कूलों की व्यवस्थाओं और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों का आकलन कर उन्हें रेटिंग दी जाएगी। रेटिंग के लिए स्कूलों से उनकी रोजमर्रा की व्यवस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कामों की जानकारी मांगी जाएगी। स्कूलों को केवल दावे नहीं करने होंगे, बल्कि गतिविधियों और व्यवस्थाओं के समर्थन में फोटो और दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके आधार पर स्कूल का मूल्यांकन किया जाएगा。

छह सवालों से परख...