आगरा, फरवरी 25 -- जिले की नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई श्रमिकों को बिना कटौती के वेतन दिलवाये जाने के लिये उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी और प्रभारी निकाय/ अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) शुभांगी शुक्ला से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वेतन में कटौती न करने के शासनादेश के बाद भी आगरा की नगर पालिका परिषद बाह, शमसाबाद, अछनेरा, एत्मादपुर, फतेहपुर सीकरी व नगर पंचायत किरावली, फतेहाबाद, पिनाहट, खेरागढ़, जगनेर, स्वामी बाग, दयाल बाग में सेवा प्रदाता द्वारा नियोजित सफाई कर्मचारियों को अधिशासी अधिकारियों द्वारा वेतन काट कर दिया जा रहा है। उन्होंने बिना कटौती के वेतन दिलवाये जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में सुन्दर बाबू चंचल, भुल्ले न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.