पाकुड़, सितम्बर 26 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पार्क दुर्गा मंदिर परिसर और मंदिर स्थित सीढ़ी घाट पर स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत विशेष सफाई और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जल एवं स्वच्छता समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में आयोजित इस जन जागरूकता कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह, जिला समन्वयक इमरान आलम और जल सहियाएं मुख्य रूप से उपस्थित थीं। ​कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और आशा देवी, मेरीलीना हेम्ब्रम, रीता देवी समेत अन्य जल सहियाओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर, पार्क और सीढ़ी घाट में फैले कचरे को साफ किया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता अनंत प्रसाद सिंह एवं जिला समन्वयक इमरान आलम ने जल सहियाओं व ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपशिष्ट प्रबंधन औ...