इटावा औरैया, मई 4 -- जसवंतनगर। नगर पालिका सभागार में सोमवार को सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कठेरिया ने की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार व अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में सफाई नायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सुनील कठेरिया ने कहा कि नगर के प्रत्येक घर से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कहीं भी गंदगी न रहे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जमीनी स्तर पर समस्याओं की पहचान कर उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निलोई के पास स्थित कूड़ा प्लांट पर पहुंचकर कूड़ा संग्रहण व निस्तारण की स्थिति देखी और निर्देश दिए कि कूड़ा समय से प्लांट तक पहुंचे तथा उसका सही तरीके से ...