भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार किए जा रहे बदलाव के बाद शहर में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। इधर लगातार बदल रही व्यवस्था और दिए जा रहे दिशा निर्देश का क्रियान्वन हो रहा है या नही इसकी मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी गई है। इसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त को दी है। जोकि शहर में रविवार को भी होने वाली साफ-सफाई और कचरे के उठाव की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही मायागंज और बागबाड़ी स्थित डंप ग्राउंड पर गिराए गए कचरे के उठाव के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.