फरीदाबाद, फरवरी 3 -- पलवल। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को लघु सचिवालय पलवल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। स्वच्छता में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने लघु सचिवालय परिसर में चल रहे मरम्मत, रंग-रोगन और मेंटेनेंस कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूरा होते ही मलबा, बेकार सामग्री और कचरा तुरंत हटाया जाए, ताकि परिसर में अव्यवस्था न रहे और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। उपायुक्त ने कहा कि यह परिसर आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने काम लेकर आते हैं। इसलिए यहां साफ और व्यवस्थित वातावरण होना जरूरी है। उन्होंने परिसर के चारों ओर नियमित सफाई कराने और किसी भी स्थान पर गं...