सिमडेगा, मई 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर इन दिनों कुछ हद तक सुधार देखने को मिल रहा है। लेकिन घर-घर कचरा उठाव की अनियमित व्यवस्था अब भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। शुक्रवार को शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स, डेली मार्केट, मेन रोड समेत कई प्रमुख इलाकों में सड़क किनारे कचरे का अंबार नजर नहीं आया। जिससे साफ-सफाई की स्थिति पहले से बेहतर दिखी। हालांकि बाजार टांड़ के कुछ हिस्सों में अब भी कचरा बिखरा पड़ा मिला। वहीं शहर के कई मुहल्लों और चौराहों पर नालियों के किनारे कचरा जमा रहने की समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। कई जगहों पर नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे या नाली के पास कचरा फेंक देते हैं। बारिश होने पर यही कचरा बहकर नालियों में चला जाता है। जिससे जलजमाव और दुर्गंध की समस्या बढ़ ...