भागलपुर, मई 10 -- भागलपुर। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ छात्र आलोक राज सहित कई युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार से लाजपत पार्क के समीप शुरू हुई उनकी 21 दिवसीय भूख हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान विभिन्न छात्र संगठनों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। आलोक का आरोप है कि सड़कों और मोहल्लों में कचरे का अंबार लगा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन को पूर्व में ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...