अंबेडकर नगर, फरवरी 22 -- मसड़ा बाजार। विकासखंड बसखारी के ग्राम पंचायत मसड़ा मोहनपुर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। गांव में खुले में पड़े प्लास्टिक, पॉलिथीन और सड़े-गले कचरे से दुर्गंध फैल रही है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। सफाईकर्मी के समय से न आने और कूड़ा उठान की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। गंदगी से मच्छर और अन्य कीट पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...