सफाई व्यवस्था बेपटरी, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
मैनपुरी, जून 2 -- ब्लॉक बेवर की ग्राम पंचायत नवीगंज में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की मुख्य रामलीला वाली गली में नालियों का गंदा पानी खड़ंजे पर बह रहा है, जिस कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों का वहां से निकलना दूभर हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र भेजकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के भीतर जाने वाली मुख्य गली और रामलीला मैदान के आसपास पिछले करीब एक महीने से तैनात सफाई कर्मचारी द्वारा नालियों की सफाई नहीं की गई है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं और उनका बजबजाता गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। लोग इस बदबूदार और गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.