नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का ठेका लेने वाली कंपनी सफाई व्यवस्था में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। वार्डों और सार्वजनिक रास्तों पर लगे गंदगी के ढेर शहर की छवि बिगाड़ रहे हैं, जिसे देखते हुए नगर पालिका अब कंपनी को टेंडर निरस्त करने और ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस भेजने की तैयारी में है। नया टेंडर होने तक पालिका स्वयं सफाई व्यवस्था संभालेगी।गुरुवार को शहर के स्टाफ हाउस क्षेत्र में भी कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए। हाल ही में चार्टन लॉज और स्टाफ हाउस जैसे क्षेत्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जहां पिछले 5 दिनों से कूड़ा न उठने के कारण भारी दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय निवासी दिनेश और मनोज फर्त्याल के अनुसार, मुख्य सड़कों पर लगे इन ढेरों से राहगीरों और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों का निकलना...