नोएडा, दिसम्बर 31 -- ग्रेटर नोएडा। नववर्ष के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन की टीम विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रही है। बुधवार को विभागीय टीम ने सेक्टर-43 स्थित सबवे रेस्टोरेंट से पनीर टिक्का का नमूना भरा। इसके अलावा टीम ने गोल्डन आई दादरी में एक रेस्टोरेंट से वेज बर्गर, वेनिस मॉल स्थित वाव मोमोज, वाव चाइना, वाडा स्ट्रीट, फाइव आयरन गोल्फ बार एंड रेस्टोरेंट, थाई बड़ा का निरीक्षण किया। वाव मोमोज, जीआईपी मॉल में मैकडोल्ड, केएफसी एवं ब्रेड स्टोरी, विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा के द्वारा सेक्टर 129 नोएडा स्थित पिज्जा हट, नाथू स्वीट तथा सेक्टर 62 ब्लैक काफी का निरीक्षण भी किया। यहां उचित व्यवस्था न मिलने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। इस प्रकार कुल 02 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...