हल्द्वानी, अगस्त 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। पहाड़ी आर्मी ने नगर निगम को सफाई व्यवस्था ठीक करने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। सोमवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि इसके बाद निगम क खिलाफ धरना शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन में कहा कि शहरी क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं। बारिश के दौरान नालियां चोक होने से जलभराव की परेशानी बढ़ रही है। नालियों में रुके पानी से मच्छर पैदा होने पर डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी महामारी फैलने को खतरा बना हुआ है। निगम की कार्यप्रणाली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान सात दिन में करने की मांग की गई। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी गई। महानगर अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री विनोद शाही, राजेंद्र कांडपाल, हरेंद्र राणा, नारायण सिंह बर्गल...