बलरामपुर, मई 16 -- डीएम के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त पायी गई। डीएम के निरीक्षण अख्या के अनुसार टीबी व सामान्य वार्ड, महिला सर्जिकल वार्ड तथा मानसिक वार्ड में भारी गंदगी व्याप्त पायी गई। जिससे यह प्रतीत होता है कि नियमित साफ-सफाई की अत्यंत कमी है। कूड़ा, करकट व मेडिकल बेस्ट कूड़ेदान में न होकर यत्र तत्र वार्ड में फैला पाया गया था। महिला सर्जिकल वार्ड में केवल पुरुष मरीज भर्ती पाए गए। सभी वार्ड में शौचालय की स्थिति अत्यंत खराब पायी गई। टीबी वार्ड में शौचायल की टाइल्स् टूटी पायी गई। स्नानघर में जलापूर्ति का संचालन होता नहीं पाया गया। महिला वार्ड में शौचालय का दरवाजा टूटा मिला। हैंडवाश एरिया में जलापूर्ति नहीं हो रही थी। आयुष्मान वार्ड के दाहिने तरफ शौचालय उपयोग में नहीं...