लखनऊ, अप्रैल 13 -- शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकले वित्त मंत्री ने बदहाली देख ठेकेदार कंपनियों पर जुर्माना लगाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अब बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों की कार्रवाई रिपोर्ट तलब कर ली है। इसके बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इससे नगर निगम में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में तीन अफसरों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। दरअसल, कई वर्षों से हर महीने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही सामने आती रही है। यह भी पढ़ें- बदहाल सफाई व्यवस्था पर तीन अफसरों को कारण बताओ नोटिस इस पर कई ठेकेदार कंपनियों पर जुर्माना लगाने और संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवा...