आगरा, फरवरी 24 -- शहर वार्ड नंबर 18 में मंगलवार को मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया। इसमें दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले, जिनका एक दिन का वेतन रोका गया है। पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी के निर्देशन में मंगलवार को पालिका के मुख्य सफाई खाद निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने वार्ड नंबर 18 की बस्ती छेदा लाल गली, मुख्य बाजार सोरों गेट, घंटाघर क्षेत्र में पहुंच कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का हाजरी रजिस्टर भी मंगाया। इसमें दो सफाई कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटौती के निर्देश संबंधित लिपिक को दिए हैं। भाई साफ-सफाई व्यवस्था ठीक-ठाक ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई नायक को चेतावनी दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.