सीवान, फरवरी 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सफाई मद में हर बोर्ड में राशि बढ़ा रहा नगर परिषद सफाई के मामले में फिसड्डी साबित होता जा रहा। सुनने में यह शायद अजीब लगे, लेकिन बात बिल्कुल सोलह आने सच है। अगर आप, सुबह के समय शहर के किसी वार्ड या सड़कों पर निकलें तो हर तरफ कचरे का ढेर, फैली गंदगी दिखेगी। और यह स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। बहरहाल, सीवान नगर परिषद क्षेत्र में सफाई मद में हर बजट में राशि बढ़ती जा रही, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था लगातार बदहाल होती दिख रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर वार्ड स्तर तक कचरे का ढेर, नालियों की नियमित सफाई का अभाव व निर्धारित समय पर कचरा उठाव नहीं होना, अब आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि जब सफाई के नाम पर लाख से बढ़कर करोड़ रुपये खर्च हो रहे, तो उसका वास्तविक लाभ शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.