सीतामढ़ी, जून 20 -- मनीष झा सीतामढ़ी। नगर निगम की सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को मेयर रौनक जहां परवेज की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े 11 सूत्री प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। हालांकि बैठक में सबसे अधिक चर्चा शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की उड़ाही, जलजमाव तथा विकास योजनाओं की गुणवत्ता को लेकर हुई। कई पार्षदों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों के प्रति नाराजगी जताई।

विकास प्रस्तावों का अनुमोदन बैठक में नगर निगम क्षेत्र में प्रथम चरण में 2500 स्ट्रीट लाइट लगाने, 1000 साइनेज बोर्ड एवं गैंट्री गेट स्थापना, पांच वॉटर टैंकर की खरीद, जनरेटर सेट क्रय, पूर्व से स्थापित स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव तथा मानसून पूर्व जलजमाव से निपटने के लिए आवश्यक कार्यों ...