सफाई मित्रों को जनगणना में लगाने पर रोष
आगरा, मई 29 -- नगर निगम के सफाई मित्रों, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को जनगणना में लगाए जाने से कर्मचारियों में रोष है। नगर निगम के कर्मचारी नेता सिकंदर सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने जबरन आउट सोर्सिंग, संविदा और स्थाई सफाई मित्रों को जनगणना के कार्य पर लगा दिया है। इससे सफाई कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा हो गया है। सिकंदर सिंह ने इसे तुगलकी फरमान बताया है, साथ ही चेतावानी दी है कि यदि किसी भी सफाई मित्रों को परेशान किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसी भी कीमत पर सफाई मित्रों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि जो भी अधिकारी सफाई मित्रों को जनगणना के कार्य पर लगा रहे हैं वह पहले आदेश जारी करें, जिससे कि नियम अनुसार कार्यवाही की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.