रुद्रपुर, दिसम्बर 19 -- खटीमा। नगर पालिका परिषद में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में अपनाये जाने वाली आवश्यक सुरक्षित आदतें एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। जिससे वह विभिन्न बीमारियों, दुर्घटनाओं एवं चोटों से स्वयं को सुरक्षित रख सकें। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित, स्वस्थ्य एवं सकारात्मक कार्य वातावरण करना सुनिश्चित रहे। वहां पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी , नगर पालिका ईओ प्रियंका आर्य, अनूप कुमार कार्यक्रम प्रबंधक , आशा जोशी, बबलू भारती, जयप्रकाश शर्मा, रामपाल, अमनदीप, पप्पू भारती, प्रियांशु आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...