प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। सफाई मजदूर एकता मंच का 12वां जिला सम्मेलन शनिवार को नगर निगम प्रांगण में हुआ। सम्मेलन में बलराम पटेल अध्यक्ष और संतोष कुमार सचिव चुने गए। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि केंद्र की नीतियों से मजदूर वर्ग पर शोषण बढ़ा है और प्रस्तावित चार लेबर कोड श्रमिक अधिकारों को कमजोर करेंगे। प्रदेश सचिव अनिल वर्मा ने न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये मासिक करने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई। आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के वक्ताओं ने भी संगठित आंदोलन पर जोर दिया। दूसरे सत्र में नई कमेटी का गठन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सिद्धेश्वर मिश्रा ने की। इस अवसर पर राधा, सोनू यादव, राम सिया, राज बहादुर कुशवाहा, रोशनी लता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...