सफाई पर हर माह 14 लाख का भुगतान, फिर भी कचरे का अंबार
मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी। सदर अस्पताल परिसर में फैले कचरे से गंदगी फैल रही है। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। यहां सफाई के लिए प्रति माह 14 लाख भुगतान होता है। लेकिन वार्ड के बाहर कचरे से उठ रही बदबू से कुपोषण केंद्र, आश्रय केंद्र और सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर तक जाना व रुकना मुश्किल हो गया है। रात को तो दुर्गंध से दूसरे वार्ड के मरीज भी सो नहीं पाते। इलाज के लिए आए लोग यहां बीमारी खरीद कर जा रहे हैं। कुपोषण केंद्र में भर्ती बच्चों की माताएं बताती हैं कि गर्मी में कचरा और सड़ जाता है। बदबू इतनी कि बच्चे दूध तक नहीं पी पाते। अगल-बगल बने आश्रय केंद्र में तीमारदार रात काटते हैं, पर बदबू के मारे आंख नहीं लगती। भोजन भी नहीं कर पाते हैं। सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराने आए मरीज नाक बंद करके रिपोर्ट लेते हैं। इस सेंटर पर एक्सरे, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.