पूर्णिया, मार्च 12 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पर हर महीने 15 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद नगर के कई वार्डों में गंदगी और दुर्गंधयुक्त कचरे का अंबार लगा हुआ है। हालात यह हैं कि मुख्य बाजार के समीप स्थित वार्ड संख्या 11 में सबसे अधिक दयनीय स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा प्रतिदिन सफाई के नाम पर लगभग 50 हजार से ज्यादा खर्च किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह लचर बनी हुई है। कई वार्डों में कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से वार्ड 11 के पासवान टोला में काफी मात्रा में दुर्गंधयुक्त कचरा जमा है। कचरे के कारण आसपास का माहौल अस्वच्छ हो गया है और इससे उठने वाली दुर्गंध से मोह...