सीतापुर, मई 14 -- सीतापुर। मोहल्ला इस्लामबाग में नालों पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर नाले पर रखा पत्थर हट गया है। जिससे रात के समय राहगीरों व पशुओं के उसमें गिरने की आशंका बनी है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटवाकर नाले साफ करवाए जाने चाहिए। सफाई न होने से मच्छरों की भरमार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...