बहराइच, जून 21 -- तेजवापुर। विकासखंड चित्तौरा के मोहल्ला माधवरेती में वर्षों से नालियों की सफाई न होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन किया। शिखर पांडेय, पंकज कुमार, शंभू वर्मा, अमन, राजकुमार और जितेंद्र आदि ने बताया कि नालियों की सफाई को लेकर कई बार प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। फोन करने पर भी जवाब नहीं मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...