सफाई नायक और कर्मचारी को नोटिस, आवास खाली कराने के निर्देश
बलिया, जून 17 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन तथा नपं चेयरमैन प्रतिनिधि कमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को नगर में साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान समुचित सफाई नहीं मिलने पर सफाई नायक व सफाई कर्मचारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।सिंह ने बुधवार की सुबह साफ-सफाई, गौशाला और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। वार्ड नं 12 में साफ-सफाई नहीं मिलने पर सफाईकर्मी शंकर को फटकार लगाई और सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सफाईकर्मी सफाई कार्य करने की बजाय नहाता मिला। अन्य सफाईकर्मी हरिश्चंद्र उपस्थित थे। सफाई नायक हरेंद्र वर्मा ने स्वीकार किया कि हरिश्चंद्र माह के 15 दिन ही सेवा देते हैं, शेष दिन घर पर ही रहते हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने इस अनियमितता पर नाराजगी जताई और दोषियों को नोटिस जारी कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.