हरदोई, मई 30 -- हरदोई। शहर क्षेत्र में घर के सामने सफाई को लेकर हुए विवाद में एक शिक्षक और उसके बच्चों के घायल होने का मामला सामने आया है। प्रशांत कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी रोहित यादव और उसके परिजनों ने विवाद के दौरान मारपीट की। आरोप है कि हमले में उनके सिर पर बांके से चोट लगी, जबकि बेटे और बेटी को भी चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कमेंटबाजी को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग समेत तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...