उन्नाव, जून 13 -- सफीपुर, संवाददाता। सास व बहू के बीच घर की सफाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सास ने जब ज्यादा गुस्सा किया तो बहू ने सास के सिर पर कई वार कर घायल कर दिया। सूचना पर घर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया।कोतवाली क्षेत्र के देवगांव गांव की रहने वाली 61 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी चंद्रपाल का अपनी ही बड़ी बहू सुशीला पत्नी मोहन के साथ शुक्रवार दोपहर घर की सफाई को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि बहू ने गुस्से में आकर सास के सिर पर लुटिया से कई वार कर दिया। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद ने बहू ने ससुर को पीटा जिससे वह घायल हो गई और उनका सिर लहूलुहान हो गया। पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिलते ही वृद्धा के पति चंद्रपाल और बड़े बेटे मोहन ने मौके पर पहुंच उन्हें सीए...