पूर्णिया, अप्रैल 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है, जबकि वार्डों की स्थिति बदतर बनी हुई है। सड़कों और गलियों में फैली गंदगी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भवानीपुर पश्चिम पंचायत की पूर्व मुखिया रीता देवी, समाजसेवी देव किशोर साह उर्फ देवल साह, सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत शोभाकांत यादव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भगवान पंडित, अनुश्रवण सह निगरानी समिति अध्यक्ष विकास कुमार उर्फ विक्की भगत आदि ने घोटाले के आरोप लगाए हैं। यह भी पढ़ें- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए चलाया अभियान नगर पंचायत वासियों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग...