फतेहपुर, मई 9 -- फतेहपुर। कान की सफाई के नाम पर लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में गंभीर परेशानी का कारण बन जाती हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ का कहना है कि बिना डाक्टर की सलाह के कान में तेल, घरेलू अर्क, ईयर ड्राप या अन्य पदार्थ डालना नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसके बावजूद रोजाना ऐसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनकी तकलीफ लापरवाही के कारण बढ़ी हुई मिल रही है। कई बार लोग कान में खुजली या हल्की तकलीफ होने पर माचिस की तीली, चाबी, हेयरपिन या उंगली डालकर राहत पाने की कोशिश करते हैं। इससे कान की भीतरी त्वचा छिल जाती है और कई बार पर्दा भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। कुछ मरीज घरेलू नुस्खों के तहत सरसों का तेल, प्याज का रस या अन्य पदार्थ डाल लेते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.