कानपुर, मार्च 1 -- शिवली, संवाददाता। नगर पंचायत शिवली कस्बे में होली से पहले सफाई व्यवस्था बदरंग है। कस्बे में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बजबजाती नालियों का पानी बह रहा है। जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के चलते कूड़ा निस्तारण के इंतजाम पूरे होने के बावजूद भी सफाई कर्मी आबादी के बीच खाली प्लाट, तालाब या सड़क किनारे कूड़ा जमा कर रहे हैं। इतना ही नहीं ये मनमानी पर उतारू सफाई कर्मी मौका पाते ही कूड़ा आग के हवाले भी करने में भी कोई गुरेज नहीं करते हैं। शिवली कस्बे में होली जैसे बड़े पर्व पर जहां गांव में साफ-सफाई और स्वच्छ माहौल होना चाहिए। वहां हालत ठीक इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। कस्बे के बीचोंबीच शंकर नगर,देव नगर मोहल्ले की सरहद पर दर्जनों गांवों को शिवली कस्बे को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर कूड़ा डंपिंग स्थल के लिए मुफीद जगह साबित हो रही। जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.