चंदौली, मई 11 -- चंदौली। नगर में बने मुख्य नाला साफ सफाई के अभाव में कूड़े करकट से पटा हुआ है। इससे पानी निकासी अवरुद्ध हो गया है। यदि मानसून से पहले नाले की सफाई नहीं कराई गई तो कई वार्डों में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। नगर वासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त नाले की साफ सफाई कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...