भागलपुर, जनवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने एक बड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है। शहर को गंदगीमुक्त करने के लिए निगम अब अपनी पुरानी कार्यशैली को छोड़ देश के शीर्ष 20 बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों के सफाई मॉडल का बारीकी से विश्लेषण करेगा। इसका उद्देश्य उन शहरों की सफलता के पीछे के तकनीकी और व्यावहारिक कारणों को समझकर भागलपुर में लागू करना है। इस पूरी प्रक्रिया में शहर के नागरिकों की राय को भी प्राथमिकता दी गई है। नगर निगम स्थानीय लोगों से सफाई व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगेगा। निगम प्रशासन का मानना है कि जब तक जन भागीदारी नहीं होगी, तब तक शहर को पूरी तरह स्वच्छ बनाना संभव नहीं है। पदाधिकारियों और स्टैंडिंग कमेटी क...