उन्नाव, जून 17 -- अचलगंज, संवाददाता। घर से सड़क के सफाई कार्य के लिए निकली महिला मृत मिली। आशंका जताई गई कि तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया होगा, जिससे मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अचलगंज थाना क्षेत्र के जमुका गांव की रहने वाली 50 वर्षीय किरन पत्नी संतोष जमुनीपुर गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थी। पति संतोष इसी ग्राम पंचायत के गौरी त्रिभानपुर गांव में सफाई कर्मी है। बुधवार सुबह तकरीबन 8 बजे सफाई कर्मी किरन बेथर से कोलुहागाड़ा जाने वाले मार्ग पर ढनगना गांव के पास सड़क के दाहिनी ओर घायल अवस्था में पड़ी पाई गई। उसके नाक और कान से खून निकल रहा था। गौरी त्रिभानपुर गांव के प्रधान विनोद यादव की सूचना पर मौके पर पहुंचा उसका पति संतोष उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से अचलगंज सीएचसी ले गया। यहां डॉक्टर ने प्रा...