बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। तिंदवारी थाने के लगदेउरा मजरा बेंदा ग्राम निवासी गुड़िया पत्नी छेद्दा ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर वह घर की सफाई कर रही थी। तभी परिवार के इंदर पुत्र जागेंद्र व उसकी पत्नी गौरी ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर मारापीटा और धमकी दी। पुलिस ने इंदल व गौरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...