बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बदायूं की सभी उप शाखाओं के द्विवार्षिक चुनाव और अधिवेशन मार्च में आयोजित किए जाएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि दिसंबर 2025 में कार्यकाल समाप्त होने के बाद, डीपीआरओ ने सोमवार को चुनाव संपन्न कराने का विधिवत आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में सभी विकास खंडों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया संघ के उप-नियमों और सेवा संघ मान्यता के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी। पंचायत के सहायक विकास अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.