शाहजहांपुर, मई 20 -- सिंधौली। ग्राम पंचायत में तैनात दलित महिला सफाई कर्मी ने ग्राम प्रधान पर घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में तैनात महिला सफाई कर्मी ने बताया कि नौकरी में उसका चयन मृतक आश्रित कोटे से हुआ था। पति की मृत्यु के बाद से वह क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में तैनात है। आरोप है कि उपरोक्त ग्राम पंचायत का प्रधान बेहद दबंग किस्म का व्यक्ति है। जो उसे अक्सर गन्दी नजरों से देखता था। सोमवार की दोपहर ग्राम पंचायत के प्रधान ने उसे फोन कर वेतन स्लिप पर हस्ताक्षर करने के बहाने गाँव से दूर बनाए गए घर में बुलाया। आरोप है कि घर में अकेले मौजूद प्रधान ने उसके पहुँचने पर दरवाजा बन्द कर उसके उसके साथ दुष्कर्म किया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि...