ललितपुर, मार्च 16 -- मड़ावरा। आकांक्षी ब्लाक मड़ावरा में भी सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है। कस्बा में ही तमाम स्थानों पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं और गंदगी बजबजाया करती है। बावजूद इसके अधिकारी अपने स्वार्थ के चलते इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए सफाई कर्मियों की भर्ती हुई थी। अधिकारियों ने अपनी सुविधाओं के लिए इन कर्मियों को मूल काम से हटा दिया और अपने कार्यालयों तथा घरों पर तैनात कर दिया। जिसकी वजह से गांव की साफ सफाई व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आकांक्षी ब्लाक मड़ावरा का भी यही हाल है। यहां 65 ग्राम पंचायतों में 140 राजस्व गांव हैं और इनमें से अधिकतर की साफ सफाई चौपट है। राजस्व गांवों में सफाई करने के लिए कर्मचारी कागज पर तो नियुक्त हैं लेकिन वह अधिकारी के घर में जाकर काम करते हैं। विकास खण्ड ...