प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 10 -- कालाकांकर ब्लाक के बहरामई बड़गौं ग्राम पंचायत रजनी देवीसफाई कर्मी के पद पर सेवारत है। रजनी के 65 वर्षीय पति नोखेलाल गौतम का नौ जनवरी की रात आकस्मिक निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मानिकपुर गंगाघाट पर किया गया। पूर्व एडीओ पंचायत वंशीलाल मौके पर पहुंचकर संवेदना जताते हुए मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद दी। इस मौके पर सफाई संघ के अध्यक्ष पन्नालाल यादव, विजय शंकर, नन्दलाल गौतम, धर्मेन्द्रकुमार चक्रवर्ती, सदाशिव मौर्य, हरिशंकर, राजकुमार आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.