सफाई कर्मी के न आने से गांवों में पसरी गंदगी
बलरामपुर, जून 19 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विकास खंड तुलसीपुर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि एडीओ पंचायत कार्यालय में अधिकारियों की अनुपस्थिति के दौरान कई सफाई कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र में जाने के बजाय ब्लॉक मुख्यालय पर ही समय बिता रहे हैं। गांवों व्याप्त गंदगी की सफाई करने के लिए उनके पास समय नहीं है। जिसके चलते क्षेत्र के कई गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिले में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की ओर अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा। कई गांवों में नालियां जाम हैं, सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है और फॉगिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- काराकाट में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, ढाई वर्ष से खराब पड़ी फॉगिंग मशीने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.