भागलपुर, नवम्बर 15 -- सुल्तानगंज। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को सफाई कर्मी दयामंती देवी (59 वर्ष) के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि सफाई कर्मी दयामंती देवी दिसंबर माह में ही सेवानिवृत होने वाली थी। निधन पर कार्यालय में शोक व्यक्त करते हुए कार्य स्थगित कर दिया गया। शनिवार से पुन: सामान्य रूप से कामकाज कार्यालय में होगा।इस अवसर पर सभापति‌, कुछ पार्षद सहित कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...