मैनपुरी, जून 6 -- ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्रामसभा भवानीनगर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महीनों से सफाई कर्मी के न आने के कारण गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों में संक्रमण और बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। लगभग पांच सौ से अधिक आबादी वाले इस गांव के निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्यक्त किया है। ग्रामीण निर्मल, महेश, कमलेश, अमित, वीटू, वैद्यवती, पूनम और महादेवी आदि ने बताया कि होली के त्योहार से पहले ही तैनात सफाई कर्मी गांव से नदारद है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मी की मनमानी से भवानीनगर में गंदगी का अंबार स्थिति यह है कि नालियां गंदगी से पूरी तरह पट चुकी हैं और उनमें कीड़े पड़ रहे हैं। ग्रामीण अपने स्तर पर आसपास की नालियों को साफ करने की कोशिश करते है...