कानपुर, दिसम्बर 7 -- पुखरायां। अमरौधा क्षेत्र के पिपरी व जलपुरा गांव में सफाई कर्मचारी के नही पहंुचने से गांव के चारों तरफ गंदगी बिखरी पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से गंदगी के बीच लोग गुजर-बसर कर रहे है। पिपरी व जलपुरा दोनों गांवों की आबादी लगभग 15 सौ है, इसमें एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति है। गांव के अमित कुमार, मौजीलाल, शंकर दयाल, हरवंश लाल, राकेश,जुग्गीलाल,सुरेंद्र, तारबाबू,शिवपाल,बउआ,भोला,संतोष कुमार,प्यारेलाल व रामसजीवन आदि ने बताया कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी गांव ही नहीं आता है। इससे गांव की नालियां कूड़े से चोक होने से गलियों में जलभराव की समस्या बनी रहती है। गांव में तैनात सफाई कर्मी ठेके पर श्रमिक भेज कर यदा-कदा साफ-सफाई की रस्म अदायगी कराता है। गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से जग...