सोनभद्र, जून 23 -- सोनभद्र। सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपकर मानदेय समय पर दिलाये जाने की गुहार लगायी। इस दौरान सफाई कर्मियों ने बताया कि शासकीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में निजी कंपनी आरएसएमएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन पूर्व में दो माह का मानदेय रोककर रखा गया है। कंपनी के माध्यम से मानदेय मांगने पर बताया जाता है कि अभी सरकार से पैसा नहीं आया है। वहीं पीएफ और ईएसआई का पैसा भी गलत ढंग से काटा जाता है। कहा कि वे पिछले चार वर्षों से कार्यरत हैं। हर माह मानदेय बढ़ने की बात की गई थी, लेकिन मूल मानदेय पिछले 4 वर्षों से 7833 रुपये ही है। उन्होंने मांग किया कि समय से मानदेय दिया जाए और पीएफ-ईएसआई की कटौती सही ढंग स...