आजमगढ़, अप्रैल 26 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत माहुल के सफाईकर्मियों ने रविवार सुबह अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नगर पंचायत माहुल के 11 वार्डों में 28 सफाईकर्मी और दो सफाई नायक तैनात हैं। उनका कहना है कि आए दिन अधिशासी अधिकारी सफाईकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। सफाई नायक आशीष पांडेय ने कहा कि शनिवार को कार्यालय आने पर अधिशासी अधिकारी वार्ड नं. 11 में साफ-सफाई के बारे में पूछने लगे। वहां एक सफाई कर्मचारी होने से सफाई बेहतर ढंग से न होने की बात कहने पर पर भड़क गए।गालीगलौज करते हुए धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर रविवार सुबह सात बजे सभी सफाईकर्मी सफाई का काम बंदकर कार्याल...