हमीरपुर, मार्च 19 -- कुरारा। नगर पंचायत की चेयरमैन आशारानी कबीर ने गुरुवार को नगर के सफाई कर्मचारियों को नई हाथ कूड़ा गाड़ियों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा सफाई कार्य को सुगम बनाना है। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सफाई कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है, जिससे वे बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस अवसर पर नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सफाई कर्मचारियों ने इस पहल के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और नगर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.